हजारीबाग में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सड़क जाम कर मचाया बवाल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 6:05 PM
हजारीबाग : भीम अर्मी के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज हजारीबाग में बंद बुलाया गया, बंद दरअसल इसलिए बुलाया था क्योंकि सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के पदोन्नति पर आरक्षण की बाध्यता को समाप्त कर दिया था. इसी बंद के आह्वान के कारण हजारीबाग में भीम […]
हजारीबाग : भीम अर्मी के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर आज हजारीबाग में बंद बुलाया गया, बंद दरअसल इसलिए बुलाया था क्योंकि सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के पदोन्नति पर आरक्षण की बाध्यता को समाप्त कर दिया था.
इसी बंद के आह्वान के कारण हजारीबाग में भीम आर्मी संगठनों द्वारा एक बड़ी रैली निकाली गयी. इस कारण सुबह 8 बजे से ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिस वजह से यातायात पूरी तरह बाधित रहा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की. लेकिन बाद में पुलिस के समझाने के वहां से जाम को हटा लिया गया.
क्या है मामला :
बता दें कि सरकार के अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया था कि कोई भी राज्य सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के नियमानुसार रिक्त स्थान को भरने के लिए बाध्य नहीं होगी. इस फैसले के कारण विपक्ष ने भी सदन में खूब हंगामा मचाया था. और उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए गए थे.
इस बंद का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय रविदास, महासचिव कृष्ण कुमार, बाल्मीकि विनोद कुमार, नंदू प्रसाद, विजय कुमार कीर्तन, राम रंजीत रविदास, अलाउद्दीन एजाज अहमद, मोहम्मद निसार, वासुदेव राम, गणेश कुमार सीटू और भागवत राम कर रहे थे. रैली के समाप्त होने के बाद लोगों ने बंद को सफल बनाने के लिए एक दूसरे को बधाई दिया. इस रैली में करीब 1000 से ज्यादा लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










