दीपूगढ़ा में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 11 जून से

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 29 May 2026 9:35 PM

विज्ञापन

12 को निकलेगी कलशयात्रा

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के दीपूगढ़ा को-अॉपरेटिव कॉलोनी के गोलंबर स्थित नवनिर्मित श्री श्री महादेव मंदिर के उदघाटन को लेकर 11 जून से सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा. कमेटी के सीताराम मेहता ने बताया कि इस मंदिर परिसर में भगवान शिव, मां दुर्गा, शनि देव व बजरंग बली की भी प्रतिमा स्थापित की गयी है. यज्ञ की शुरुआत 11 जून को पंचांग पूजन से की जायेगी. 12 जून को कलशयात्रा के साथ मंडप प्रवेश और ब्राह्मण वर्ण पूजन, 13 को अग्नि स्थापना, मंडप पूजन, देव स्थापना, जलाधिवास एवं प्रसाद वितरण तथा रात्रि में कथा, 14 जून को गृह शांतिपूजन, फलाधिवास, दैनिक वेदी पूजन, 15 को पुरुषोत्तम अरचन पूजन, वस्त्राधिवास, 16 को न्यास नूतन मूर्तियों का स्नपन, शैयाधिवास किया जायेगा. 17 जून को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा, स्थिर महापूजन, महाआरती के साथ भंडारा और पूर्णाहूति की जायेगी. रात्रि में जागरण कार्यक्रम होगा. यह आयोजन को-अॉपरेटिव कॉलोनी मंदिर निर्माण एवं विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित है. प्रवचन मध्यप्रदेश के यज्ञाचार्य पंडित देवेंद्र पाठक करेंगे. यज्ञ को लेकर अध्यक्ष सीताराम मेहता, अभिमन्यु, मुकेश सिंह, प्रभात, एसएस पांडेय, नीरज सिंह, राजेंद्र, अभिषेक, दशरथ, रविंद्र, सौरभ शर्मा, भुवनेश्वर चौधरी, पुजारी डेगन प्रजापति समेत अन्य सक्रिय हैं.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola