मौसम : 7 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट
मौसम की जानकारी (File Photo)
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 से 7 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 3 से 4 अगस्त के दौरान पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 3 से 7 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा, 2 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
4 से 7 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. विदर्भ में 5 से 6 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 3 से 7 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?
झारखंड में 2 और 3 अगस्त को मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा. इस दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में 2 और 3 अगस्त के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस अवधि में अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कई स्थानों पर वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-एनसीआर में 2 और 3 अगस्त को मौसम सुहावना बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए