ePaper

नागपुर से झारखंड के दो लोगों के शव पहुंचते ही हजारीबाग और गिरिडीह के गांव में पसरा मातम

Updated at : 03 Oct 2019 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
नागपुर से झारखंड के दो लोगों के शव पहुंचते ही हजारीबाग और गिरिडीह के गांव में पसरा मातम

रांची/हजारीबाग : महाराष्ट्र के नागपुर से झारखंड के दो लोगों के शव पहुंचते ही हजारीबाग के दो गांवों में मातम पसर गया. दोनों शव गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे. दो दिन पहले नागपुर में बिजली के ट्रांसमिशन टावर से गिरने की वजह से इनकी मृत्यु हो गयी थी. मृतकों में एक हजारीबाग के विष्णुगढ़ के भेलवारा […]

विज्ञापन

रांची/हजारीबाग : महाराष्ट्र के नागपुर से झारखंड के दो लोगों के शव पहुंचते ही हजारीबाग के दो गांवों में मातम पसर गया. दोनों शव गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे. दो दिन पहले नागपुर में बिजली के ट्रांसमिशन टावर से गिरने की वजह से इनकी मृत्यु हो गयी थी. मृतकों में एक हजारीबाग के विष्णुगढ़ के भेलवारा का रहने वाला है, जबकि दूसरा गिरिडीह के सरिया का.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, गांव के 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

शव के घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. नागपुर में ट्रांसमिशन टावर से गिरकर जिन दो मजदूरों की मृत्यु हुई थी, उनमें से एक का नाम महेश विश्वकर्मा (25) है. वह हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा का रहने वाला है. महेश का शव देखते ही उसकी पत्नी सुनीता देवी बेहोश हो गयी. 5 माह की गर्भवती सुनीता और महेश के परिजनों की चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं.

इसे भी पढ़ें : रांची के रिम्स में जन्म के साथ ही शुरू हो जायेगा जन्मजात आनुवांशिक रोगों का इलाज

दूसरी तरफ, गिरिडीह जिला के तेजो महतो (30) का शव देख उसके गांव में भी कोहराम मच गया. वह बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह के गम्हरिया टांड़ गांव का रहने वाला था. तेजो के परिजनों को सांत्वना देने बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह समेत कई नेता पहुंचे. परिजनों ने आक्रोश जताया है कि कंपनी ने मृतकों को कोई मुआवजा नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola