ePaper

बच्चा चोर के संदेह में महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated at : 26 Feb 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर के संदेह में महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

पुलिस महिला को थाना लाकर कर रही है पूछताछ

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक महिला को पकड़ा. ग्रामीणों का आरोप था कि महिला गांव में घूम-घूमकर छोटे-छोटे बच्चों को बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर रही थी. वह अपना नाम व पता अलग-अलग बता रही थी. वह कभी अपना घर तिसरी, कभी हेसला तो कभी बेको बता रही थी. बाद में ग्रामीणों ने महिला को गोरहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस महिला से थाना में पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल महिला के बच्चा चोर होने की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola