हजारीबाग में जूनियर व सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप संपन्न, 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया
चौथी जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में अतिथियों के साथ विजयी प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें 115 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया।
हजारीबाग. हजारीबाग तैराकी संघ के तत्वावधान में चौथी जूनियर एवं सब-जूनियर जिला तैराकी चैंपियनशिप-2026 का आयोजन रविवार को कनहरी स्थित द अनंता बाय द हिल के स्विमिंग पुल में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में जिले के 90 बालक और 25 बालिका समेत कुल 115 तैराकों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है.
आपके शहर में
पुरस्कार वितरण समारोह में शेफाली गुप्ता, श्रद्धानंद सिंह सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे. अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. तैराकी संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग के तैराक राज्य स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं. आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर संसाधन मिलने पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
प्रतियोगिता के सफल संचालन में सचिव प्रहलाद सिंह, मनु कुमार राणा, सत्यम कुमार, गणपति राम, बाबूलाल राम, ऋषभ रविदास, ऋतिक राणा, गौरव कुमार राणा, बेंजामीन बरोई, रविंद्र कुमार, कुमकुम कुमारी एवं मोहम्मद जीशान सहित तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही. मंच संचालन प्रहलाद सिंह ने किया. संघ ने आयोजन में सहयोग के लिए द अनंता बाय द हिल के निदेशकों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए