हजारीबाग में दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी को फांसी पर लटकाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल ले जाती पुलिस : प्रभात खबर

हजारीबाग में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतका के पिता ने दर्ज कराया था मामला.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले में दहेज हत्या मामले के आरोपी पति को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चुटियारों गांव के मुकेश कुमार यादव पिता स्व. टेको यादव है. उसपर पत्नी को दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जून 2026 की है घटना

घटना जून 2026 की है. मृतका के पिता विष्णुगढ़ हठली बोदरा निवासी हुलास गोप ने मुफ्फसिल थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था. इसके अनुसार आरोपी मुकेश दहेज में दो लाख रुपए की मांग करता था. रुपए नही मिलने पर आरोपी अपनी पत्नी को मारपीट एवम प्रताड़ित किया करता था. जब मुकेश को दहेज में मांगी गई राशि नही मिली तो उसने अपनी पत्नी को हत्या कर फांसी में लटका दिया.

खुदकुशी की जानकारी देकर फरार हुआ आरोपी

आरोपी ने मृतका के मायके वालों को जानकारी दिया कि आपकी पुत्री फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है. इसके बाद आरोपी मुकेश घर से फरार हो गया था. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्या मामले की अनुसंधान में आरोप सत्य पाया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली; हालत गंभीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola