रांची में शराब पार्टी के दौरान गोलीबारी, युवक के पेट में लगी गोली; हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बंदूक से गोली निकलते हुए प्रतीकात्मक फोटो

रांची के मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक को पेट में गोली लग गई. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची स्थित बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार की देर रात करीब 2 बजे शराब पार्टी के दौरान आपसी विवाद के बाद गोलीबारी हो गयी. गोली लगने से टोनी लोहरा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके पेट में लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. टोनी लोहरा मूल रूप से रातू थाना क्षेत्र के कमड़े का रहनेवाला बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विवाद के बाद चली गोली, आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कई युवक जुटे थे और शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनायी दी. गोली टोनी लोहरा के पेट में लगी. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक गोली चलाने वाले युवक वहां से फरार हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

संदिग्ध युवकों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी

सदर डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां से साक्ष्य जुटाये. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है. साथ ही गोलीबारी में शामिल युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना में शामिल संदिग्ध युवकों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

नियमित गश्त की मांग

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गोली किस हथियार से चलायी गयी और घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे. असामाजिक तत्वों का अड्डा बनने का आरोप स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंडा बगीचा का इलाका धीरे-धीरे असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है. देर रात तक यहां युवकों का जमावड़ा लगा रहता है और शराब का सेवन किया जाता है. लोगों ने पुलिस से इस इलाके में नियमित गश्त और देर रात संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घायल युवक के बयान और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: चतरा में नहीं थम रही बिजली कटौती, उमसभरी गर्मी में घंटों गुल रहती है बिजली


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola