बड़कागांव में ग्रामीणों ने पेड़ों को राखी बांध जंगल बचाने का लिया संकल्प
पेड़ों को राखी बांधते लोग : प्रभात खबर
सिरमा के ग्रामीणों ने महोदी और बुढ़वा महादेव पहाड़ पर वृक्ष रक्षा बंधन मनाया. पेड़ों को राखी बांधकर जंगल बचाने का लिया संकल्प.
संजय सागर की रिपोर्ट
आपके शहर में
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में पेड़ पौधों एवं जंगलों को बचाने के लिए ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति सिरमा द्वारा महोदी पहाड़ एवं बुढ़वा महादेव पहाड़ में वृक्ष रक्षा बंधन मनाया गया. इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया. इस कार्यक्रम में प्रभारी वनपाल आनंद सिंह भी शामिल हुए.
पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया रक्षा का संकल्प
मौके पर वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पेड़ो की रक्षा करने के लिए लाल धागा से पेड़ों को राखी बांधी गई. इस दौरान राखी बांधने वालों ने संकल्प लिया कि पेड़-पौधे हमारे भाई-बहन की जैसा है. इन्हें रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. तभी हमारा जीवन हरा भरा रह सकता है.पेड़ पौधे से ही में भजन हवा मिलता. बालेश्वर महादेव ने कहा कि जंगलों से ही बादल आकर्षित होते हैं, जिससे बारिश होती है.
वन समिति सदस्य ने प्रस्तुत किया अभियान गीत
अगर जंगल नहीं रहेगा तो बारिश भी नहीं होगा. मौके पर बालेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, मनोहर महतो ,फुदो देवी, बसंती देवी, सैदुन निशा, आसरिन निशा, रिजवाना खातून, मो मोसदीक, लिला देवी, पुसनी देवी, मानमती देवी, किरण बाला, पुनिया देवी ,बाहों देवी, पुरनी देवी, सीता देवी एवं दर्जनों महिला पुरुष के उपस्थित में रक्षा बंधन किया. रक्षाबंधन के दौरान वन समिति के सदस्य फुदो देवी ने अभियान गीत प्रस्तुत की.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में ‘कल्पवृक्ष लगाओ अभियान’ शुरू, जिलेभर में लगाए जाएंगे पौधे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए