रामगढ़ में ‘कल्पवृक्ष लगाओ अभियान’ शुरू, जिलेभर में लगाए जाएंगे पौधे
कल्पवृक्ष लगाओ अभियान में शामिल लोग : प्रभात खबर
रामगढ़ में भारत विकास परिषद द्वारा 'कल्पवृक्ष लगाओ अभियान' की शुरुआत की गई है. इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है. जिले के विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए जा रहे हैं.
रामगढ़: भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सानिध्य में ‘कल्पवृक्ष लगाओ अभियान’ का शुभारंभ रामगढ़ के प्राचीन किला मंदिर परिसर से किया गया. अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए जा रहे हैं. अभियान के दूसरे चरण में श्री मारुति नंदन मंदिर, बाजार समिति के प्रांगण में दो कल्पवृक्ष के पौधों का रोपण किया गया.
आपके शहर में
तीसरे एवं चौथे चरण में अग्रसेन विद्यालय में लगाए गए कल्पवृक्ष
इसके बाद तीसरे एवं चौथे चरण में अग्रसेन विद्यालय, भुरकुंडा तथा अग्रसेन विद्यालय, दुल्मी में कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए. भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, सचिव प्रदीप कुमार शर्मा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक अमित साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि कल्पवृक्ष के वृक्षारोपण का यह अभियान पूरे जिले में आगे भी लगातार जारी रहेगा.
पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है. इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, कल्पतरु फाउंडेशन के निखिल मेहुल, परिषद की सदस्य निशा जैन, प्रीति सिंह, प्रकाश अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं सीटू सलूजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. प्राचीन किला मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा एवं मुरारी शर्मा तथा मारुति नंदन मंदिर के पुजारी योगेश पाठक भी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए