राजस्व हल्का कर्मचारी के अभाव में राजस्व समेत अन्य कार्य ठप

Author Reyej|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
ओके...राजस्व हल्का कर्मचारी के अभाव में राजस्व समेत अन्य कार्य ठप

फोटो कैप्शन 11 बरकट्ठा 1 में - बरकट्ठा प्रखंड सह अंचल कार्यालय. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण भूमि संबंधी कार्य और जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।

विज्ञापन

बरकट्ठा. अंचल कार्यालय बरकट्ठा में राजस्व हल्का कर्मचारी के अभाव में कई कार्य अधर में पड़े हैं. वहीं अंचल कार्यालय का भूमि संबंधी कार्य भी ठप है. जानकारी हो कि बरकट्ठा अंचल कार्यालय के अधीनस्थ छह हल्का बनाया गया है. जिसमें सभी हल्का में कर्मचारी का पद रिक्त है.

अंचल कार्यालय में हल्का कार्य निपटाने के लिए दो वर्षों से महज दो राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति की गयी थी. जिसमें अब दोनों का स्थानांतरण हो गया है. एक राजस्व कर्मचारी का तबादला बरकट्ठा में हुआ, लेकिन उन्होंने आजतक योगदान नहीं दिया है. इस वजह से भूमि संबंधी, जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहा है. बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ ने बताया कि अंचल में हल्का कर्मचारी नहीं होने से कार्य बाधित है. राजस्व कर्मचारी की पदस्थापना के बाद सुचारू रूप से राजस्व कार्य का निष्पादन होगा.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola