तरंग ग्रुप की निःशुल्क नाटक-नृत्य कार्यशाला शुरू

Author Mithun|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित अतिथि, निदेशक व अन्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में तरंग ग्रुप द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क नाटक और नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जिसमें 50 प्रतिभागी कला का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग. तरंग ग्रुप की ओर से व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय निःशुल्क नाटक एवं नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया. कार्यशाला में करीब 50 प्रतिभागी अभिनय, नृत्य और मंचीय कला का प्रशिक्षण ले रहे हैं. श्री मेहता ने कहा कि कला युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करती है. सुबोध सिन्हा और राम किशोर सावंत ने भी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में ऐसे आयोजनों की सराहना की. अभिनय का प्रशिक्षण दीपक झा तथा नृत्य का प्रशिक्षण सुनील कुमार सोनी देंगे. तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola