मतगणना आज, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
मतगणना आज, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

महापौर व पार्षद के वोट की गणना एक साथ होगी

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम चुनाव में महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गये मतों की गणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी. मतगणना कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित केंद्र पर बनाये गये छह अलग-अलग हॉल में एक साथ कराया जायेगा. प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. महापौर और वार्ड पार्षद पदों की मतगणना एक साथ की जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व से अधिसूचित हैं. महापौर पद की मतगणना के लिए छह अतिरिक्त पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके. कुल 36 वार्डों की मतगणना छह हॉल में की जायेगी. हॉल संख्या एक में वार्ड 01 से 06 के लिए 15 टेबल, हॉल दो में वार्ड 07 से 12 के लिए 14 टेबल, हॉल तीन में वार्ड 13 से 18 के लिए 13 टेबल, हॉल चार में वार्ड 19 से 24 के लिए 14 टेबल, हॉल पांच में वार्ड 25 से 30 के लिए 14 टेबल तथा हॉल छह में वार्ड 31 से 36 के लिए 15 टेबल लगाये गये हैं. अधिकृत अभ्यर्थी व एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति : मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. केवल अधिकृत अभ्यर्थी व उनके एजेंटों को पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola