राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

21 फरवरी को गिरफ्तार टीपू व सादिक की निशानदेही पर पकड़ाये

विज्ञापन

हजारीबाग. गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों को हजारीबाग मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इनमें सदर थाना क्षेत्र के बुचड़टोली मुहल्ला के नवाजिश खान और मो अमीर शामिल हैं. दोनों को मुफ्फसिल पुलिस ने हजारीबाग-रामगढ़ (एनएच 33) पथ फोरलेन में मुकुंदगंज के समीप से गिरफ्तार किया. दोनों मोटरसाइकिल से हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. एसपी अंजनी अंजन को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा.

दोनों पुलिस के राडार पर थे

पकड़े गये नवाजिश और मो अमीर हजारीबाग पुलिस के राडार पर थे. दोनों मुफ्फसिल थाना में आर्म्स एक्ट (कांड संख्या 41-2026) के प्राथमिक अभियुक्त हैं. 21 फरवरी को गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों को पिस्टल के साथ मुफ्फसिल पुलिस ने मोरांगी के समीप से गिरफ्तार किया था. इनमें बुचड़टोली के टीपू खान और खिरगांव मुहल्ला के मो सादिक का नाम शामिल है. उक्त दोनों में पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपने सहयोगियों के नाम का खुलासा किया था. तब से नवाजिश और मो अमीर पुलिस के राडार पर थे. पुलिस ने दोनों का मोबाइल सर्विलांस पर रखा था. मुफ्फसिल पुलिस ने बताया कि टीपू खान, मो सादिक, नवाजिश और मो अमीर राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola