भू-मापी के लंबित मामलों को शीघ्र निबटायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
भू-मापी के लंबित मामलों को शीघ्र निबटायें : डीसी

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीजी पोर्टल, भू-मापी, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, सो-मोटो म्यूटेशन, ई-रेवेन्यू कोर्ट, आरसीएमएस ऑनलाइन रिपोर्ट, ऑनलाइन लगान, दाखिल खारिज, परिशोधन पोर्टल सहित अन्य संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने जनता दरबार से आये भू-अर्जन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने तथा ई-रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से आये मामलों की जांच कर त्वरित निष्पादन तथा पीजी पोर्टल पर लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल दिया. भू-मापी से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया. 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त राजस्व एवं भू-अर्जन से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने की बात कही. म्यूटेशन मामलों में प्रगति बढ़ाने, परिशोधन मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने तथा ई-रेवेन्यू कोर्ट में दायर एवं निष्पादित वादों की गहन समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निबटारे पर जोर दिया. बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सदर एवं बरही डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola