मौसेरे भाई को बचाने में नदी में डूबा छात्र, मौत

Updated:
विज्ञापन
मौसेरे भाई को बचाने में नदी में डूबा छात्र, मौत

फुरूका दो मुहाना नदी में नहाने के दौरान हादसा

विज्ञापन

इचाक. इचाक थाना क्षेत्र के फुरूका दो मुहाना नदी में नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से शिवम उर्फ छोटू रविदास (17 वर्ष) की मौत हो गयी. वह उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय देवकुली में 11वीं का छात्र था. शिवम देवकुली गांव निवासी निर्मल रविदास का छोटा पुत्र था. घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है. बताया जा रहा है कि उसके घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आज समापन था. जिस कारण अपने चचेरे जीजा पिंटू एवं कृपा रविदास तथा तीन अन्य चचेरे-मौसेरे भाइयों के साथ नदी में स्नान करने आया था. नहाने के क्रम में उसका मौसेरा भाई राजा (13 वर्ष) नदी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए शिवम नदी में कूद पड़ा. उसने राजा को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया. जीजा पिंटू ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण वह शिवम को पानी से नहीं निकाल पाये. इसके बाद वह भागकर देवकुली गांव पहुंचे. हो-हल्ला मचाया. इसके बाद गांव वाले नदी पर पहुंचे. शिवम को अचेत अवस्था में नदी से निकाल कर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र कुमार दास, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, समाजसेवी उमेश गिरी समेत ग्राम वासियों ने घटना पर गहरा शोक जताया है.

गृह प्रवेश उत्सव का माहौल मातम में बदला

घटना के बाद गृह प्रवेश उत्सव का माहौल मातम में बदल गया. गमगीन माहौल में शिवम का अंतिम संस्कार देवकुली श्मशान घाट में किया गया. इधर होनहार बेटे की मौत से माता कंचन देवी, बड़े भाई पवन, पिता समेत परिवार वालों का बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola