10 प्रमुख चौक ट्रैफिक सिग्नल के लिए चिह्नित

Updated:
विज्ञापन
10 प्रमुख चौक ट्रैफिक सिग्नल के लिए चिह्नित

शहर में जाम से निजात दिलाने को लेकर निगम की पहल

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से निबटने के लिए नगर निगम ने ठोस पहल की है. गुरुवार को नगर निगम सभाकक्ष में ट्रैफिक पुलिस, डीटीओ कर्मियों, डालसा तथा टोटो संघ के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर उप आयुक्त ज्योति सिंह ने की. इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार भी उपस्थित थे. बैठक के बाद अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को पूर्व से अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाने का निर्णय लिया.

इन चौक पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल

अभियान के तहत अत्यधिक दबाव वाले 10 प्रमुख स्थलों को चिह्नित किया गया है. इनमें जिला परिषद चौक, इंद्रपुरी चौक, पीटीसी चौक, कोर्रा चौक, डीवीसी चौक, आनंदा चौक, झंडा चौक, पीडब्ल्यूडी चौक और संत कोलंबस कॉलेज चौक शामिल हैं. इन स्थानों पर नगर निगम ट्रैफिक सिग्नल लगाया जायेगा.

सिग्नल के पास वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध

ट्रैफिक सिग्नल के आसपास छोटे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. सिग्नल के पास सवारी चढ़ाने-उतारने की भी अनुमति नहीं होगी. इसके लिए सिग्नल से 30 मीटर की दूरी पर निर्धारित पार्किंग व्यवस्था की जायेगी. डालसा की ओर से सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जायेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola