81 नवनियुक्त शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 1:08 AM
हजारीबाग : जिले के वर्ग एक से आठ तक के प्रारंभिक विद्यालयों में नव नियुक्त 81 शिक्षकों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. सूचना भवन में सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, मांडू विधायक जेपी पटेल तथा डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. विधायक मनीष […]
हजारीबाग : जिले के वर्ग एक से आठ तक के प्रारंभिक विद्यालयों में नव नियुक्त 81 शिक्षकों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. सूचना भवन में सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव, मांडू विधायक जेपी पटेल तथा डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया.
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि देश की तरक्की के लिए समाज की तरक्की आवश्यक है. शिक्षक समाज की तरक्की में अहम रोल अदा करते हैं. नव नियुक्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सीमित संसाधन में भी शिक्षकों को शिक्षा के प्रति बेहतर कार्य करने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










