शिव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
बरही. प्रखंड परिसर स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोर मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकद सहित सोने-चांदी के गहने ले उड़े. चोरी यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना को लेकर मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार दानपेटी में सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 15 हजार नकद थे. घटना की जानकारी रविवार की सुबह करीब आठ बजे हुई, जब पुजारी अनुज शर्मा मंदिर पहुंचे.
एमबीए व बीबीए में नामांकन प्रारंभ
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एमबीए एवं बीबीए सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रारंभ है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. एमबीए (दो वर्ष) एवं बीबीए (तीन वर्ष) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है. अभ्यर्थियों को 10वीं से स्नातक तक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड, आवेदन प्रपत्र की प्रति एवं पासपोर्ट आकार का फोटो जमा करना होगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट या प्रवेश कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










