आठ पर नामजद सहित 300 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

एनटीपीसी बीजीआर कैंप का घेराव व अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन
बड़कागांव.
प्रखंड के अंबाजीत कोनी के पास दो जून को एनटीपीसी बीजीआर कैंप का घेराव एवं अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में बड़कागांव थाना में आठ पर नामजद सहित 200 से 300 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बीजीआर प्रमुख पी सत्यनारायण के बयान पर कांड संख्या 104/26 के तहत दर्ज मामले में हरली निवासी सबूर महतो, गोंदलपुरा निवासी विनय कुमार उर्फ विकास महतो, विनोद महतो, विकास कुशवाहा, रवि कुमार दांगी तथा राउतपारा निवासी वीरेंद्र महतो, संतोष कुशवाहा एवं बालेश्वर महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन में कहा गया है कि दो जून को अधिकारी और कर्मचारी बड़कागांव के ढेंगा कॉलोनी से लगभग 10 बजे अंबाजीत स्थित कैंप के लिए निकले थे. इसी दौरान पीछे से नामजद लोग अन्य ग्रामीणों के साथ कैंप पहुंचे और घेराव कर ढेला-पत्थर चलाने लगे. लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिससे कैंप की कई सामग्री क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में मो मंजर के घायल होने का भी उल्लेख किया गया है. कंपनी ने इसे अधिकारियों और कर्मियों पर जानलेवा हमला बताया है.संवैधानिक तरीके से किया था धरना-प्रदर्शन
वहीं ग्रामीणों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन पूरी तरह संवैधानिक तरीके से किया गया था. उनका आरोप है कि कंपनी किसानों पर दबाव बनाकर जमीन लेना चाहती है. ग्रामीणों ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अनुच्छेद 32 के तहत न्यायालय में रिट याचिका दायर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










