शराब भट्ठी ध्वस्त, 200 किलो जावा नष्ट
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की दांगी वन क्षेत्र में कार्रवाई
विज्ञापन
इचाक. उत्पाद विभाग के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भुनेश्वर नायक के नेतृत्व में रविवार को इचाक थाना के दांगी वन क्षेत्र में संचालित महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. इस दौरान पुलिस ने करीब 200 किलो भिगोया हुआ जावा महुआ को नष्ट कर दिया. प्रभारी भुनेश्वर नायक ने बताया कि सूचना मिली कि दांगी जंगल में अवैध देसी शराब निर्माण का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी कर शराब भट्ठी को तोड़ दिया गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी घने जंगल का लाभ उठाते हुए भाग निकले.
डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप
बरकट्ठा. बरवां गांव के नयाखाप की एक महिला ने डायन बताकर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है. उसने गांव की ही एक महिला और उसकी बेटी पर यह गंभीर आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि आरोपी महिला व उसकी बेटी अक्सर उसे डायन कहकर अपमानित करती हैं. बेटी की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराती हैं और घरेलू सामान में भूत लगाने की बात कहती हैं. उसने मोबाइल पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है. साथ ही पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










