अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

बालू से दबे शव को पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला

विज्ञापन

चौपारण. अवैध बालू परिवहन के दौरान ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक अनिल भोक्ता (17 वर्ष, पिता महावीर भोक्ता) की मौत हो गयी. घटना रविवार की है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे. यह घटना इलाके में बालू कारोबार, परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी तंत्र पर सवाल है. जानकारी के अनुसार भगहर के ढाढ़र नदी से बालू लेकर ट्रैक्टर तेज रफ्तार से बसरिया को ओर आ रहा था. इसी बीच पत्थलकुदवा के पास चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा. उसने ट्रैक्टर को अनियंत्रित होता देख ट्रैक्टर से कूद कर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर का डाला उसी पर पलट गया. जिससे वह बालू के अंदर दब गया. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola