सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू
Updated at : 28 Nov 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : जीटी रोड सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एनएचआइ के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मदद से यह कार्रवाई शुरू की. इधर, अतिक्रमण हटाने का विरोध भी रैयतों ने शुरू कर दिया. सूचना […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : जीटी रोड सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एनएचआइ के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मदद से यह कार्रवाई शुरू की.
इधर, अतिक्रमण हटाने का विरोध भी रैयतों ने शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अमित कुमार यादव एवं प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव रैयतों के समर्थन में आये और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया. बीडीओ को बताया कि बरकट्ठा और परबत्ता के कई रैयतों की जमीन और मकान का अधिग्रहण बगैर मुआवजा भुगतान का हो रहा है.
उन्होंने कहा कि शनिवार को बरकट्ठा के रैयतों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मुआवजा राशि की मांग की है. कई रैयत खुद अपने मकानों को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं. इसके बाद भी प्रशासन की ओर से जबरन कार्रवाई की जा रही है. नेताओं व ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण का कार्य तीन दिनों के लिए बंद कर दिया. कहा कि समय सीमा के अंदर अतिक्रमण खुद नहीं हटाने पर और मोहलत नहीं दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




