पति को पीट-पीट कर मार डाला, जांच शुरू
Updated at : 18 Jul 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मुहल्ले में पत्नी की ओर से अपने पति अनीश कुमार राम (28) की पीट-पीट कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पत्नी के हाथों गंभीर रूप से पीट चुके व्यक्ति को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मुहल्ले में पत्नी की ओर से अपने पति अनीश कुमार राम (28) की पीट-पीट कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जाता है कि पत्नी के हाथों गंभीर रूप से पीट चुके व्यक्ति को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सोमवार की देर शाम की बतायी जाती है.
स्व अशोक राम के पुत्र अनीश की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में कराया गया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था. इधर, घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




