मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : डीआइजी

Published at :17 Jun 2017 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : डीआइजी

हजारीबाग : गिरिडीह स्थित पारसनाथ पहाड़ पर भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से 600 राउंड गोलियां और माओवादियों की ओर से अनगिनत गोलियां चलायी गयी. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें एक नक्सली का […]

विज्ञापन
हजारीबाग : गिरिडीह स्थित पारसनाथ पहाड़ पर भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से 600 राउंड गोलियां और माओवादियों की ओर से अनगिनत गोलियां चलायी गयी. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया.
इसमें एक नक्सली का शव बरामद हुआ. शव के बगल से एक रेगुलर एसएलआर राइफल, एसएलआर का खाली खोखा, 7.62 एमएम की 93 गोलियां, कई पिठू, नक्सली वरदी, नक्सली साहित्य व अन्य सामान पाये गये. डीआइजी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देश को पालन करके नक्सलियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है.
दो दिन तक हुई मुठभेड़
सात जून 2017 से नौ जून 2017 के बीच पारसनाथ पहाड़ एवं इसके इर्द-गिर्द के क्षेत्र में गिरिडीह जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाया.
अभियान के क्रम में गिरिडीह के मधुवन थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित चंद्र प्रभु मंदिर से करीब ढाई किमी दक्षिण पूर्वी जंगल में दोपहर 12.30 बजे पुलिस तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के सशक्त दस्ता की मुठभेड़ हो गयी. यह मुठभेड़ दो घंटे तक चली. उग्रवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर विस्फोटक और ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. डीआइजी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने साहस और बहादुरी के साथ उग्रवादियों के फायरिंग वाले दिशा में अपने-अपने हथियार से आत्मरक्षा एवं जान- माल की सुरक्षा को देखते हुए जवाबी कार्रवाई की.
फायरिंग बंद होने के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें एक नक्सली का शव मिला. इसकी पहचान मोतीलाल बास्के पिता बसु बास्के ग्राम चिरूआ बंडा ढोल कठा थाना मधुवन के रूप में हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola