जान से मारने का प्रयास

Published at :16 Jun 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
जान से मारने का प्रयास

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरहेत गांव की महिला गीता देवी (पति-संजय राम) ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि उसका पति मुंबई में काम करता है. वह गांव में रहती है. गांव का राजू ठाकुर (पिता-लल्लू ठाकुर) बुधवार को उसके घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा. शोर मचाने […]

विज्ञापन
हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरहेत गांव की महिला गीता देवी (पति-संजय राम) ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि उसका पति मुंबई में काम करता है. वह गांव में रहती है. गांव का राजू ठाकुर (पिता-लल्लू ठाकुर) बुधवार को उसके घर में घुसा और जबरदस्ती करने लगा. शोर मचाने पर वह भागने लगा. इसी क्रम में वह एक कुएं में डूब गया.
शोर सुन आरोपी के घरवालों ने उसे भी कुएं में धकेल दिया और पानी में डूबा कर जान मारने की कोशिश की. तब उसके बच्चे ने घटना की सूचना पड़ोसियों को दी. उसके बाद उसे कुएं से निकाला गया. पीड़िता ने कहा कि आरोपी के परिजनों ने उसे चार घंटे तक पेड़ से भी बांधे रखा और थाना जाने से रोकते हुए मारपीट की. आवेदन में गीता देवी ने पवन ठाकुर (पिता-सुभाष ठाकुर), रवि ठाकुर (पिता-लालू ठाकुर), गुड्डू ठाकुर, राजू ठाकुर, पर गले से चांदी की चेन व बिछिया भी छीनने का आरोप लगाया. पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola