ग्राहक के खाते से 36 हजार की हुई फर्जी निकासी

हजारीबाग : दो बैंक के एक ग्राहक के खाते से 36 हजार रुपये की फरजी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ग्राहक विवेक कुमार रंजन ने बड़ा बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि बीओआइ हुरहुरू शाखा से सात जून 2017 को 25 हजार […]
हजारीबाग : दो बैंक के एक ग्राहक के खाते से 36 हजार रुपये की फरजी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ग्राहक विवेक कुमार रंजन ने बड़ा बाजार टीओपी में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि बीओआइ हुरहुरू शाखा से सात जून 2017 को 25 हजार रुपये एवं एसबीआइ मुख्य शाखा से 11 हजार रुपये की फरजी निकासी की गयी.
इसके पूर्व ग्राहक के मोबाइल में मैसेज आया कि बीओआइ का एटीएम का पासवर्ड भेजें नहीं तो एटीएम की वैधता खत्म हो जायेगी. विवेक ने बताया कि एसबीआइ एटीएम का पिन कोड नहीं आया था. इसलिए बीओआइ के एटीएम कोड बता दिया. जैसे ही एटीएम का पासवर्ड बताया बीओआइ शाखा से 25 हजार रुपया और एसबीआइ से 11 हजार रुपये की फर्जी निकासी हो गयी. दोनों बैंक के खाते से रुपये निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया. दोनों बैंकों से जानकारी ली तो प्रबंधकों ने बताया कि आपके खाते से इस राशि की निकासी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










