चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया

Published at :08 Jun 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया

लखन का पूर्व बॉडीगार्ड प्रकाश बना जान का दुश्मन सुशील श्रीवास्तव का शूटर था लखन साव : एसपी हजारीबाग : जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव, इसके चालक धर्मेंद्र सिंह को गोली मारनेवाले गिरोह का पर्दाफाश बुधवार को एसपी अनूप बिरथरे ने किया. इस मामले में चार अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार […]

विज्ञापन
लखन का पूर्व बॉडीगार्ड प्रकाश बना जान का दुश्मन
सुशील श्रीवास्तव का शूटर था लखन साव : एसपी
हजारीबाग : जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव, इसके चालक धर्मेंद्र सिंह को गोली मारनेवाले गिरोह का पर्दाफाश बुधवार को एसपी अनूप बिरथरे ने किया. इस मामले में चार अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुंगेर जिला के नवाडीह चरांव के पप्पू चौधरी पिता स्व. बिंदेश्वरी चौधरी, लखी सराय के पीरी बाजार थाना,गांव महेशपुर के पंकज कुमार पिता.
प्रभु महतो, पटना बख्तियारपुर विधिपुर गांव के निकेश गौतम पिता हरिद्वार शर्मा एवं हजारीबाग बडकागांव के मंझलीडाडी गांव के प्रमोद महतो पिता मोहन महतो हैं. इनके पास से नौ एमएम एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, छह मोबाइल ने पुलिस ने बरामद किया है. यह घटना रुपये के बंटवारे और वर्चस्व को लेकर घटी है.
लखन साव को उसके पूर्व बॉडीगार्ड प्रकाश ठाकुर मरवाना चाहता था : एसपी ने बताया कि लखन साव के पूर्व बॉडीगार्ड प्रकाश ठाकुर लखन साव की हत्या करवाना चाहता था. प्रकाश ठाकुर कुछ दिनों से लखन साव से अलग होकर अपना कारोबार करने लगा. एनटीपीसी, त्रिवेणी कंपनी में अपनी पैठ जमा ली. उसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रकाश ठाकुर को यह आशंका थी कि लखन साव उसकी हत्या करवा सकता है. इससे भयभीत होकर प्रकाश ठाकुर ने पप्पू चौधरी से संपर्क किया और लखन साव की हत्या कराने की योजना बनायी.पप्पू चौधरी ने लखन साव की हत्या के लिए सुशील श्रीवास्तव के शूटर पंकज कुमार से हाथ मिलाया.
लखन साव को मारने की योजना मनोकामना होटल व लखी सराय में बनी : लखन साव की हत्या की योजना बिहार के लखी सराय में बनी थी. इसमें शूटर सुबोध और निकेश गौतम ने घटना को अंजाम देने का निर्णय लिया. घटना को अमलीजामा पहनाने के लिये दो और बैठक हजारीबाग के मनोकामना होटल में हुई. इसके लिए शूटरों को सुपारी इसी होटल में दी गयी.
घटना को अंजाम देने के पूर्व रेकी किया गया: एसपी श्री बिरथरे ने बताया कि लखन साव की हत्या करने से पूर्व अपराध कर्मियों ने सुनियोजित तरीके से रेकी की थी. इसके लिए सुबोध के साथ दो अन्य लोग हजारीबाग आये थे. इन्होंने रेकी की एक एक बात की जानकारी शूटरों को दी. रेकी के आधार पर ही अपराध कर्मी पप्पू चौधरी, पंकज महतो ,निकेश गौतम, सुबोध के साथ दो अन्य लोग ने सरदार चौक के पास लखन साव पर एके-47 से अंधाधुंध गोलियां बरसायीं. जिसमें लखन साव एवं उसके चालक धर्मेद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.
सभी पेशेवर अपराधी थे : एसपी ने बताया कि लखन साव पर गोलियां चलानेवाले सभी गिरफ्तार अपराध कर्मी हिस्ट्रीशीटर है. गिरफ्तार पप्पू चौधरी ने हत्या मामले में 20 साल की सजा काटी है. पंकज महतो गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह में बतौर शूटर काम करता था. निकेश गौतम टीपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा था और वह कई बार जेल गया है. और प्रमोद महतो आर्म्स एक्ट एवं कोयला चोरी सहित अन्य मामले में जेल गया है.
कौन है लखन साव : एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि लखन साव पूर्व में गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के गिरोह में शूटर का काम करता था.उसके लिये पैसे की वसूली भी करता था. इस कारण वह भोला पांडेय गिरोह के टारगेट में था. लखन साव की पूर्व में भी हत्या करने की कोशिश की गयी थी.सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद इस गिरोह के सदस्य भी लखन साव की हत्या करवाना चाहते थे. इसके उपर रामगढ,भुरकुंडा,पतरातू,बडकागांव, केरेडारी के अलावा कोयलांचल के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. लखन साव सात साल जेल में भी रहा है. वर्तमान में वह हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के पति हैं.
बता दें कि 31 मई 2017 को सुबह 11.45 बजे हजारीबाग के सरदार चौक रोड में अपराध कर्मियों ने लखन साव और उसके चालक धर्मेंद्र सिंह पर एके-47 राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलायी थी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. वहीं अपराधकर्मी मौका की नजाकत को देखते हुए भागने में सफल हुए. भागने के क्रम में अपराधियों ने अपना एके-47 राइफल, बोलेरो, मोटरसाइकिल छोड दिये थे. पुलिस को इन अपराध कर्मियों का बेसब्री से इंतजार था. इस घटना से शहर में थोडी देर के लिये अफरा तफरी मच गयी थी.
छापामारी दल में शामिल हुए: डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स के नेतृत्व छापामारी की गयी थी.जिसमें सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र सिंह, चौपारण थाना प्रभारी सुदामा दास, मुफ्स्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola