सदस्यता अभियान के लिए कमेटी बनी

Published at :07 Jun 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के लिए कमेटी बनी

उप्र में राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने की निंदा िजला कांग्रेस कमेटी की बैठक हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने की. बैठक में कांग्रेसियों ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि सक्रिय […]

विज्ञापन
उप्र में राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने की निंदा
िजला कांग्रेस कमेटी की बैठक
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने की. बैठक में कांग्रेसियों ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया.
कहा कि सक्रिय सदस्यों को जबावदेही दी जायेगी और निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय बनाया जायेगा. कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने को रोष जताया और कहा कि यह भाजपा सरकार की गिरती मानसिकता है. साथ ही मांग की गयी कि जिन लोगों ने प्रतिमा को तोड़ा है प्रदेश सरकार उन असमाजिक तत्वों पर जल्द कार्रवाई करे अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. प्रदेश के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नरेश अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए छानबीन कमेटी बनायी गयी है. इसमें जवाहरलाल सिन्हा, राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री के अलावा जिला से वीरेंद्र सिंह और मिथिलेश दुबे को शामिल किया गया है.
इसके साथ ही जिला प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन किया जायेगा.धन्यवाद ज्ञापन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लीलवती देवी ने किया. मौके पर शशिमोहन सिंह, अवधेश सिंह, लाल बिहारी सिंह, रविशंकर, कुमार, रवींद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, तारिक रजा, दीपक सिन्हा, नरेश साव, लखराज सिंह,सलीम रजा, निसार अहमद, कैलाशपति देव, जयप्रकाश यादव,संतोष देव,गणपति स्वर्णकार,काजिम अंसारी,मो तसलीम, धीरेंद्र दुबे, रवींद्र पांडेय,देवकुमार राज, प्रीति देव, अब्बास अंसारी, प्रकाश कुमार, मनोज सिंह, श्याम तिवारी, आफताब आलम, विजय प्रसाद,संजय, गोविंद समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola