बाइक दुर्घटना में एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

जमुनिया नदी पर बने पुल पर रेलिंग व गार्डवाल की मांग विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास स्थित जमुनिया नदी पुल के नीचे गिरने से बाइक सवार भरत मंडल 55 वर्ष की मौत हो गयी. भरत मंडल बागोदर से अपने गांव नावाडीह लौट रहे थे. एक बच्चा को बचाने के क्रम में पुल […]
विज्ञापन
जमुनिया नदी पर बने पुल पर रेलिंग व गार्डवाल की मांग
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास स्थित जमुनिया नदी पुल के नीचे गिरने से बाइक सवार भरत मंडल 55 वर्ष की मौत हो गयी. भरत मंडल बागोदर से अपने गांव नावाडीह लौट रहे थे. एक बच्चा को बचाने के क्रम में पुल के नीचे गड्ढे में गिर गये. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी़
नावाडीह गांव के भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार मंडल तथा भाजपा नेता सुधीर सिंह ने बताया कि पुल पर गार्डवाल नहीं रहने के कारण इस तरह की दुर्घटना हो रही है. उक्त नेताओं ने मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ व अन्य लाभ दिये जाने की मांग की है. साथ ही पुल पर रेलिंग व गार्डवाल अविलंब दिये जाने की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










