सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Updated at : 20 Aug 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन

गुमला. गुमला के सिसई व पालकोट प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्चा व एक अधेड़ व्यक्ति शामिल हैं. मृतकों का शव रात होने के कारण गुमला सदर अस्पताल में रखा हुआ है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार की सुबह होगा. पहली घटना सिसई प्रखंड के रेड़वा गांव के समीप घटी है. एक बाइक सवार ने छह वर्षीय अमित कुमार को कुचल दिया. बच्चा रेड़वा गांव का रहने वाला है और हादसा भी रेड़वा गांव के समीप मुख्य सड़क में हुआ है. बाइक से बच्चे को कुचलने के बाद उसे उठा कर परिजनों ने गुमला सदर अस्पताल लाये, परंतु गुमला अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर बच्चे को कुचलने के बाद बाइक सवार भाग गया. दूसरी घटना पालकोट प्रखंड में घटी है, जहां एक अज्ञात गाड़ी ने अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक को गुमला सदर अस्पताल लाया गया. इधर, मृतक की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola