खरसावां : बेटी की शादी में ट्रस्ट बना सहारा, मदद से खिला गरीब परिवार का चेहरा

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस में नवविवाहित जोड़े के साथ उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं अतिथि

Kharsawan Trust News: खरसावां में मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग कर सामाजिक दायित्व निभाया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Kharsawan Trust News : खरसावां में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकू ने एक गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग कर मानवता का परिचय दिया. ट्रस्ट की ओर से विवाह समारोह के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ हलवाई का पूरा खर्च भी वहन किया गया. इसके अलावा नवविवाहिता को मिक्सी, प्रेस, घड़ी, साड़ियां तथा सहायता राशि भी प्रदान की गई. 

आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ गरीब बेटी का विवाह

राजनगर प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी चांदनी बोदरा का विवाह खरसावां के पुन्डिदा निवासी सुनील उग्रसांडी के साथ संपन्न हुआ. चांदनी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की जानकारी मिलने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी मदद के लिए आगे आए. खरसावां स्थित आकर्षिणी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में नवदंपती को आशीर्वाद दिया गया. 

सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर

मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट ने इस आयोजन के जरिए मानवता का परिचय दिया है. ट्रस्ट के सचिव प्रभात मंडल ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने अगले वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन करने की बात कही. 

कई जनप्रतिनिधियों और अतिथियों हुए शामिल 

इस अवसर पर प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, मुखिया सबिता मुंडारी, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, हेमंत मंडल, कंचन चौहान, लखन महतो, चांद चौहान, सपन मंडल, कैशव प्रधान, अखलेश्वर महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola