ePaper

दीयों की रोशनी से जगमगाया गुमला, आतिशबाजी ने मन मोहा

Updated at : 21 Oct 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
दीयों की रोशनी से जगमगाया गुमला, आतिशबाजी ने मन मोहा

गुमला जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. पूरा गुमला दीयों की रोशनी से जगमग रहा. साथ ही जम कर आतिशबाजी की गयी. पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. पांच करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी हुई. इधर चैनपुर, जारी, रायडीह, घाघरा, बसिया, भरनो, सिसई, बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. सोमवार की शाम लोगों के घर रंग-बिरंगे दीयों से जगमगा उठा. बच्चों ने रात को रंग-बिरंगी फुलझाड़ियां, बम, पटाखे फोड़ कर खुशियां मनायीं. रात में लोगों ने अपने-अपने घरों में सुख-समृद्धि व धन संपत्ति के लिए भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और एक से बढ़ कर एक रंगोली बनायी. डुमरी. प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. स्थानीय बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही. मिठाइयों व सजावटी सामान की खरीदारी लोगों ने जमकर की. वहीं दूसरे दिन गो माता की पूजा-अर्चना की गयी. फिर पशुधन को धान, उड़द, चना, बोदी दाना, कोहड़ा, लालकंदा आदि का कोहड़ी खिलाया गया. पर्व को लेकर किसी प्रकार की अनहोनी न हो. इसके लिए प्रशासन सजग दिखा. पालकोट. प्रखंड में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर सनातन धर्मावलंबियों ने धन की देवी माता लक्ष्मी व मंगल मूर्ति गणपति बप्पा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की. साथ ही लोगों ने जमकर बम पटाखे फोड़े. महिलाओं व बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी. त्योहार के दौरा सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर प्रखंड पुलिस मुस्तैद दिखी. बसिया. प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रो में प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया. दीपावली के दिन सभी ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश जी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. लोगों का मानना है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा करने से पूरे वर्ष सुख-समृद्धि व आशीर्वाद बनी रहती है. पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी. दीपावली पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया. बच्चों ने खूब बम-पटाखे जलाये. महिलाओं व बच्चों ने रंगोली बनाकर आंगन व घरों को सजाया. बिशुनपुर. प्रखंड में दीपावली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. लोगों ने अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया और परिवार के साथ मिलकर लक्ष्मी पूजा की. दीपावाली की रात लोगों ने जम कर आतिशबाजी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola