ePaper

डीसी के आदेश के बाद भी नहीं बना राशन कार्ड

Updated at : 21 Oct 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी के आदेश के बाद भी नहीं बना राशन कार्ड

प्रशासन गरीबों की समस्याओं दूर करने के मामले में गंभीरता दिखाये : मिशन बदलाव

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त के आदेश के बाद भी वृंदा पंचायत के महुआटोली निवासी लहरू अहीर का राशन कार्ड नहीं बना है. लहरू अहीर अनाथ बच्चों की किसी प्रकार परवरिश कर रहा है. मिशन बदलाव के नगर अध्यक्ष विनय गोप ने गांव पहुंचकर लहरू अहीर की स्थिति की जानकारी ली. लहरू ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दो बच्चों को छोड़ कर उनके माता-पिता कहीं चले गये. इसके बाद से दंपती का पता नहीं है. माता-पिता के जाने के बाद किसी प्रकार दोनों बच्चों की वह परवरिश कर रहा है. गरीबी व कहीं से कोई मदद नहीं मिलने की जानकारी देते हुए लहरू अहीर रो पड़ा. इधर लहरू अहीर की स्थिति देखते हुए मिशन बदलाव ने गरीब बच्चों के लिए अनाज सामग्री प्रदान की और लहरू अहीर को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन से आपलोगों को मदद दिलवायी जायेगी. मिशन बदलाव के संस्थापक सदस्य भूषण भगत ने कहा कि प्रशासन इन सब मामलों को जानने के बावजूद भी अभी तक उन्हें मदद नहीं मिल पायी है. बच्चों के मामले को लेकर त्वरित जिला प्रशासन मदद पहुंचायें. राशन कार्ड बना कर दिया जाये. प्रशासन को जमीनी स्तर पर सभी मामलों से अवगत कराया जाता है, तो इन सभी मामलों को गंभीरता दिखानी होगी. मौके पर चंदन, बुधराम, देवनारायण, रवींद्र आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola