पालकोट के किसानों के लिए बड़ी खबर: गांव पहुंचेगा विभाग, सिंचाई-सड़क की होगी जांच
मंत्री से मिलती प्रमुख | Prabhat Khabar Network
पालकोट प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में महिला किसानों ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर सिंचाई और सड़क की समस्याओं को दूर करने की मांग की है.
पालकोट. प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा के नेतृत्व में पालकोट के बंगरू व कुरा गांव की महिला किसानों ने झारखंड कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर सिंचाई व सड़क की समस्या को दूर करने की मांग की है. प्रमुख सोनी लकड़ा व महिला मंडल पालकोट की अध्यक्ष सुसेना लकड़ा ने बताया कि बंगरू पंचायत के खास बंगरू में सिंचाई सुविधा के लिए लिफ्ट इरिगेशन व 100 केवी का सोलर प्लांट लगाया गया है.
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
यदि उसे सुचारू रूप से उपयोगी बनाया जाये तो किसानों को कृषि कार्यों में काफी सुविधा होगी. जिससे किसानों के आय बढ़ेगी और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. वहीं कुरा गांव में सड़क के अभाव में प्रभावित हो रही मछली पालन की समस्या से मंत्री महोदया को अवगत कराया और समस्याओं के समाधान का मांग किया. प्रमुख सोनी लकड़ा ने बताया कि मंत्री महोदया द्वारा विभागीय अधिकारियों को गांव भेजकर जांच करवाने का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: गुमला में बारिश से आमजन परेशान लेकिन किसानों के चेहरे खिले
समस्या दूर होने से किसानों को मिलेगा लाभ
समस्याओं के निदान होने पर क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे. मंत्री से मुलाकात करने वालों में जेएसएलपीएस कार्यालय पालकोट से हेमंत, प्रमोद, महिला मंडल की दीदी तेरसा मिंज, लोथेल केरकेट्टा, सरनिमा एक्का, सुशील लकड़ा, सुशील उरांव, प्रदीप बड़ाईक व सिस ई प्रखंड के उप प्रमुख निलेश उरांव व अन्य लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: छह सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना, पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









