गुमला में JJMP का सफाया, संगठन को जिंदा करने आया कमांडर, 4 उग्रवादी गिरफ्तार
जेजेएमपी का सबजोनल कमांड | Prabhat Khabar Network
गुमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बचे हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जिले से उनका पूरी तरह सफाया कर दिया है.
गुमला. गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी पर अंतिम कील ठोक दिया है. सब जनरल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका जो की लातेहार जिला का रहने वाला है. उसने गुमला में शून्य पड़े जेजेएमपी संगठन को पुनः जीवित करने की योजना बनायी और इसी मकसद से वह लातेहार से चलकर गुमला के डुमरी में प्रवेश किया.
बचे चार उग्रवादी भी पुलिस के हत्थे चढ़े
ताकि मृत पड़े संगठन को पुनः जीवित कर सके. लेकिन गुमला पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई के कारण जेजेएमपी की मंशा पर पानी फिर गया. गुमला पुलिस की चतुराई भरे ऑपरेशन से बचे खुचे जो चार जेजेएमपी के उग्रवादी थे. वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. इन चार उग्रवादियों के पकड़े जाने के बाद गुमला में जेजेएमपी का पूरी तरह सफाया हो गया है.
ये भी पढ़ें: फेसबुक दोस्ती के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर दो बार गर्भपात कराने का दावा
पहले सुप्रीमो गिरफ्तार, अब सदस्यों पर शिकंजा
इससे पहले पुलिस ने जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद जेजेएमपी के जो भी सदस्य हैं. उन लोगों को पुलिस एक एक कर पकड़ रही है.
ये भी पढ़ें: गुमला के डुमरी में मनाया गया रोपा पर्व, यहां अनोखा परंपरा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









