फेसबुक दोस्ती के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर दो बार गर्भपात कराने का दावा
गुमला थाना| Prabhat Khabar Network
फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुई. युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, दो बार गर्भपात कराने और मारपीट कर भगाने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
गुमला. फेसबुक के माध्यम से शुरू हुई दोस्ती करीब डेढ़ साल बाद एक 24 वर्षीय युवती के लिए परेशानी का कारण बन गई. युवती ने खोरा पतरा टोली निवासी ट्रैक्टर चालक एतवा उरांव पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, दवा खिलाकर दो बार गर्भपात कराने और बाद में मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है. मामले में युवती का कहना है कि एतवा पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है.
फेसबुक पर दोस्ती के बाद बढ़ी नजदीकियां
जानकारी के अनुसार खूंटी जिला निवासी युवती और एतवा उरांव के बीच फेसबुक के जरिए करीब डेढ़ वर्ष पहले दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया. युवती के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी संबंध बने. आरोप है कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन एतवा ने दवा खिलाकर दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया. बताया जा रहा है कि करीब दस दिनों से 24 वर्षीय युवती एतवा के घर पर रह रही थी.
ये भी पढ़ें: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को 10 साल की सजा
युवती का आरोप-परिजनों ने भी घर से निकाल दिया
इस दौरान एतवा की पत्नी को भी पति के संबंधों की जानकारी हो गई. इसके बाद घर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. युवती का आरोप है कि उसके अपने परिवार ने भी उसे घर से निकाल दिया. परिवार से बेघर होने के बाद वह एतवा के घर पहुंची थी, लेकिन वहां भी उसे मारपीट कर भगा दिया गया. युवती का कहना है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एतवा ने उसे भरोसे में लिया और लंबे समय तक उसके संपर्क में रहा. अब जब मामला सामने आया तो उसे अकेला छोड़ दिया गया. युवती ने पूरे मामले को लेकर सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है.
ये भी पढ़ें: रांची के पिठोरिया में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, एनआईए एक्ट समेत दो वारंटी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









