अश्लील फोटो वायरल करने का लगाया आरोप
गुमला में एक युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक शब्दों के साथ वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुमला. शहर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो को आपत्तिजनक व अश्लील शब्दों के साथ वायरल किये जाने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में शिकायत दर्ज करायी है. युवती ने पुलिस से मामले की जांच कर फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
फोटो इंस्टाग्राम पर की जा रही वायरल
शिकायत में युवती ने बताया है कि 15 अगस्त को उसे जानकारी मिली कि उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही है. फोटो के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
ये भी पढ़ें: जेजेएमपी के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई, पांच लाख का इनामी उग्रवादी समेत चार गिरफ्तार, AK-56 व SLR बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









