गुमला में झारखंड प्रार्थना महोत्सव कल से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2025 9:26 PM
गुमला एरोड्रम में 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा यह महोत्सव
गुमला एरोड्रम में 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा यह महोत्सव गुमला. झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी (जेसीवाइए) रांची व जिला समिति गुमला द्वारा गुमला एरोड्रम में तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका शुभारंभ 15 अक्तूबर व समापन 17 अक्तूबर को होगा. यह जानकारी जेसीवाइए रांची के मुख्य संरक्षक अलविन लकड़ा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि महोत्सव में मुख्य वक्ता अपोस्टल अंकित सजवान व पास्टर मोनिका सजवान होंगे. तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में झारखंड, ओड़िशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रा समेत विभिन्न प्रदेशों से करीब पांच लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है. महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है. उन्होंने बताया कि बाहर प्रदेश से आनेवाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही किया जा रहा है. जिला समिति के अध्यक्ष हेमंत पास्टर ने बताया कि झारखंड प्रार्थना महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य झारखंड समेत पूरे देश की खुशहाली, समृद्धि व शांति लाना है. उन्होंने कहा कि अभी के समय में देखा जा रहा है कि जिला, राज्य या देश हो कहीं के हालात ठीक नहीं है. महोत्सव के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता और ईश्चवरीय प्रार्थना के लिए प्रेरित किया जायेगा, ताकि लोगों में आपसी वैमनस्यता दूर हो समाज में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो. उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है. महोत्सव में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार वोलेंटियर्स तैनात किये गये हैं. प्राइवेट सिक्यूरिटी भी है. प्रशासन द्वारा काफी सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है. मौके पर कमेटी के जिला सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष रवि प्रभाकर लकड़ा, अमर प्रदीप कुजूर, रामकुमार नायक, वाल्टर खलखो, ख्रीस्टोफर कुजूर, मसीह गिद्ध समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










