ePaper

Jharkhand Naxal: पहले मांगा हाईटेक आर्म्स, फिर 3 करोड़, लेवी वसूलने से पहले PLFI के तीन उग्रवादी अरेस्ट

Updated at : 28 Apr 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla SP press conference

पीएलएफआई नक्सलियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी शंभु कुमार सिंह

Jharkhand Naxal: पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गुमला से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से हथियार भी मिले हैं. तीनों उग्रवादी रांची के रहने वाले हैं. आज पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुमला के एक व्यापारी से तीन करोड़ लेवी की मांग की गयी थी. पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal: गुमला, दुर्जय पासवान-गुमला शहर के एक बड़े व्यापारी से तीन करोड़ रुपए लेवी मांगनेवाले पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी मिले हैं. ये तीनों रांची के रहने वाले हैं और लेवी मांगने गुमला आए थे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा है. गिरफ्तार अभियुक्तों में पिस्का देवड़ी नगड़ी निवासी तस्लीम अंसारी उर्फ भैरा, जावेद अंसारी और इटकी निवासी मोहम्मद जावेद शामिल है. तीनों अभियुक्तों को सोमवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इन उग्रवादियों ने एक शोरूम के मालिक से पहले पहले हाईटेक आर्म्स मांगा था, परंतु बाद में मूड बदला तो तीन करोड़ रुपए कैश की मांग की थी. गुमला के एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

गुमला में फायरिंग करने की थी योजना


गुमला के एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 अप्रैल को आपराधिक गिरोह के सदस्यों द्वारा पीएलएफआई के नाम पर गुमला शहर के एक व्यवसायी से लेवी की मांग की गयी थी. इस संबंध में गुमला थाने में मामला दर्ज किया गया था. केस के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गुमला थाना के अरमई गांव के पास से 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद किया गया.

लेवी वसूलने से पहले दबोचे गए नक्सली


तीनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग पूर्व में लूट एवं अन्य कांडों में जेल जा चुके हैं. 27 अप्रैल को उक्त तीनों अभियुक्त गुमला शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले थे. उसके बाद कुछ व्यवसायियों से रंगदारी के रूप में पैसा की मांग करते. इसी क्रम में ये पकड़े गये. छापेमारी टीम में पुअनि शरद कुमार, पुअनि तरुण कुमार, पुअनि जहांगीर खान, पुअनि राजेंद्र कुमार, गुमला थाना सशस्त्र बल एवं क्यूआरटी टीम शामिल थी.

ये भी पढ़ें: आदिवासी साहित्य आज भी क्यों है हाशिए पर? रांची में दिल्ली की प्रोफेसर डॉ आईवी हांसदा ने बतायी वजह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola