फ्रिज हटाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

अस्पताल पहुंची पुलिस टीम
Siwan News : आसांव में हादसे के बाद शिक्षा विभाग में शोक की लहर
Siwan News (अमर नाथ शर्मा) : जिले के आसांव थाना क्षेत्र के आसांव गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई.मृतक की पहचान आसांव गांव निवासी मनमोहन दुबे के पुत्र दीपू कुमार दुबे के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मंगलवार को घर की सफाई के दौरान दीपू कुमार दुबे फ्रिज को हटाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान फ्रिज में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि दीपू कुमार दुबे एक मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. बताया जाता है कि दीपू कुमार दुबे रघुनाथपुर प्रखंड के नदियाव उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. उनकी मृत्यु की खबर से विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग के कर्मियों में भी शोक व्याप्त है.
Also Read : जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए जन सुराज के सूत्रधार, कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










