कटेया थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gopalganj News : कुबरही गांव में महिला मौत केस में कानूनी कार्रवाई जारी

विज्ञापन

Gopalganj News (अरविन्द कुमार चौबे) : कटेया थाना क्षेत्र के कुबरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नंदनी कुमारी, पति बुलेट कुमार, कुबरही गांव निवासी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो महिला का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की.पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है.

विवाहिता की मौत को लेकर गांव में जुटी भीड़, तनाव का माहौल

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. मायके वालों का कहना है कि विवाह के बाद से ही दहेज को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है.इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.

ससुराल पक्ष फरार

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. बताया जाता है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.दहेज हत्या सहित सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है.

Also Read : जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए जन सुराज के सूत्रधार, कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन