RJ नावेद ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया पर कसा तंज, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सपोर्ट, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
RJ नवेद, फोटो - ए आई जेनरेटेड

RJ नवेद, फोटो - ए आई जेनरेटेड

RJ नावेद का वायरल वीडियो छात्र प्रोटेस्ट की कवरेज को लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया पर सवाल उठाता है. उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में दिखाया कि एक तरफ छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं, जबकि दूसरी तरफ टीवी चैनलों पर राजनीतिक बहस चल रही है.

विज्ञापन

RJ नावेद इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में चल रहे छात्र प्रोटेस्ट के बीच उन्होंने मेनस्ट्रीम मीडिया की कवरेज पर टीवी न्यूज चैनलों पर निशाना साधा है.

वीडियो में RJ नावेद अपने खास अंदाज में बताते हैं कि एक ओर हजारों छात्र परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी और शिक्षा के मुद्दों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं, जबकि कई टीवी चैनलों का फोकस स्टूडियो डिबेट और राजनीतिक बहसों पर है. उन्होंने कॉमेडी स्टाइल के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि जमीनी मुद्दों और टीवी कवरेज के बीच बड़ा अंतर नजर आता है.

View on Instagram

RJ Naved Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

RJ नावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने उनके तंज भरे अंदाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने कॉमेडी स्टाइल में एक गंभीर मुद्दा उठाया है. वहीं, कई छात्रों ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि उनके मुद्दों को मेनस्ट्रीम मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिल रही. हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या रोस्ट किया है. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, हंसी नहीं रुक रही है. कई लोगों ने RJ नावेद की बात का सपोर्ट किया.

कमेंट सेक्शन का स्क्रीनशॉट, फोटो- इंस्टाग्राम
कमेंट सेक्शन का स्क्रीनशॉट, फोटो- इंस्टाग्राम

CJP Student Protest: क्या है पूरा मामला?

देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी, रिक्रूटमेंट प्रोसेस और एजुकेशन सिस्टम से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इसी बीच RJ नावेद का यह तंज भरा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर मीडिया कवरेज और जर्नलिज्म की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मेनस्ट्रीम मीडिया इस मुद्दे को उतनी जगह नहीं दे रहा, जितनी दी जानी चाहिए.


ये भी पढ़ें: 'पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है', CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola