अरिजीत सिंह ने CJP प्रोटेस्ट पर पहले दिया छात्रों का साथ, फिर पुलिस के सपोर्ट में उतरे,फैंस से बोले - मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो

Updated:
विज्ञापन
अरिजीत सिंह, फोटो - ए आई जेनरेटेड

अरिजीत सिंह, फोटो - ए आई जेनरेटेड

CJP प्रोटेस्ट पर बयान देने के बाद अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक फैन के 'नफरत' वाले कमेंट पर सिंगर ने कहा, 'मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो और मुझे भूल जाओ. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. CJP , फैन से बोले- मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दोके प्रोटेस्ट और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर उन्होंने X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उनके पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई लोगों ने उनके बयान का सपोर्ट किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना भी की. अरिजीत सिंह ने प्रोटेस्ट के दौरान सामने आए वीडियो पर फीडबैक देते हुए लिखा कि वर्दी में मौजूद लोगों का प्रोटेस्टर्स के साथ बेहवियर देखकर उन्हें दुख हुआ. इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर नेताओं और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए.

अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X
अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X

Arijit Singh Fan Reaction: फैन ने कहा- अब मुझे आपसे नफरत है

अरिजीत की पोस्ट पर फीडबैक देते हुए एक यूजर ने लिखा कि वह लंबे समय से उनके फैन थे, लेकिन इस मुद्दे पर उनकी राय के बाद अब उनका सम्मान खत्म हो गया है. यूजर ने यहां तक लिख दिया कि अब वह उनसे नफरत करता है.

अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X
अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X

Arijit Singh Reply: अरिजीत बोले- मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो

इस कमेंट का जवाब देते हुए अरिजीत सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कौन उनका सम्मान करता है या नहीं. उन्होंने लिखा कि हर व्यक्ति अपनी राय रखने के लिए इंडिपेंडेंट है और किसी का फैन होना उन्हें अपनी बात बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उनकी बातों से किसी की फीलिंग्स हर्ट हुई हों, तो इसके लिए उन्हें रिग्रेट है. उन्होंने लिखा, अगर मेरी बातों से आपको ठेस पहुंची है, तो मुझे माफ कर दीजिए. चाहें तो मेरी सारी प्लेलिस्ट डिलीट कर दीजिए और मुझे भूल जाइए. मैं दिल से आपकी खुशियों की कामना करता हूं, लेकिन इससे मेरी ओपिनियन नहीं बदलेगी.

अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X
अरिजीत सिंह ट्वीट स्क्रीनशॉट , फोटो - X

Arijit Singh Announcement: नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स से बनाई थी दूरी

बता दें कि इसी साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स नहीं लेने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि अब वह शास्त्रीय संगीत सीखने और अपना इंडिपेंडेंट संगीत बनाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी क्लियर किया था कि वह संगीत की दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं और अपने बाकी कमिटमेंट पूरे करेंगे. अरिजीत सिंह ने अपने करियर में 'तुम ही हो', 'चना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'केसरिया', 'तेरा यार हूं मैं' और 'तुम क्या मिले' जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है.


ये भी पढ़ें: Yeh Awarapan: क्या अरिजीत सिंह ने बदला रिटायरमेंट का फैसला? मैनेजर ने अफवाहों पर दिया जवाब


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola