बच्चों के बड़े होने पर भी क्यों जरूरी है पेरेंट्स का साथ? जानिए Teen-Ternity का मतलब

Parenting Tips, AI Image
Teen-Ternity एक नया पेरेंटिंग ट्रेंड है, जिसमें माता-पिता किशोर बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने पर जोर दे रहे हैं. जानिए Teen-Ternity क्या है, यह क्यों चर्चा में है और एक्सपर्ट्स इसे बच्चों की मानसिक सेहत के लिए क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं.
Parenting Tips: आज के समय में बच्चों की परवरिश पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है. खासकर जब बच्चे किशोरावस्था (Teenage) में पहुंचते हैं, तो उन्हें केवल पढ़ाई या रोजमर्रा की जरूरतों से ज्यादा भावनात्मक और मानसिक सहारे की जरूरत होती है. इसी सोच के साथ इन दिनों 'Teen-Ternity' नाम का एक नया पेरेंटिंग ट्रेंड चर्चा में है. कई वर्किंग पेरेंट्स अपने किशोर बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए अपने काम के घंटे कम कर रहे हैं या काम करने का तरीका बदल रहे हैं.
क्या है Teen-Ternity?
'Teen-Ternity' शब्द Teen (टीनएज) और Maternity (मैटरनिटी) को मिलाकर बनाया गया है. यह कोई सरकारी योजना या कंपनी की छुट्टी (लीव) नहीं है. बल्कि यह पेरेंट्स का अपना फैसला होता है. इसके तहत कुछ माता-पिता अपने टीनेज बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए फ्लेक्सिबल जॉब चुनते हैं, वर्क फ्रॉम होम करते हैं या जरूरत पड़ने पर कुछ समय के लिए काम से ब्रेक भी लेते हैं.
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
अक्सर लोग मानते हैं कि जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, उन्हें पेरेंट्स की जरूरत कम हो जाती है. लेकिन ऐसा हमेशा सही नहीं होता. किशोरावस्था में बच्चे कई बदलावों से गुजरते हैं. पढ़ाई का दबाव, भविष्य की चिंता, दोस्तों का असर और सोशल मीडिया का बढ़ता उपयोग उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. ऐसे समय में अगर पेरेंट्स उनके साथ समय बिताएं और उनकी बातें सुनें, तो बच्चे खुद को ज्यादा सुरक्षित और समझा हुआ महसूस करते हैं.
रिसर्च क्या बताती है?
Pew Research Center के एक सर्वे के मुताबिक, बड़ी संख्या में टीनेजर्स लगभग हर समय ऑनलाइन रहते हैं. सोशल मीडिया के कारण उन पर दोस्तों का दबाव, तुलना और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. कई किशोरों ने माना कि सोशल मीडिया का असर उनके व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. ऐसे में परिवार के साथ बिताया गया समय उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में स्कूल जाने वाले बच्चों को ऐसे रखें सुरक्षित, अपनाएं ये 7 आसान हाइजीन टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










