रामगढ़ पंचायत में कटाव से पीसीसी सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

Author Abhay Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
सीवान: सड़क कटाव का खतरा, ग्रामीणों की तत्काल मरम्मत की मांग

सड़क किनारे नीचे से कटी मिट्टी

Siwan News : सीवान जिले की रामगढ़ पंचायत में एक पीसीसी सड़क की स्थिति गंभीर हो गई है. लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव से सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के प्रखंड क्षेत्र की रामगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या-14 स्थित ब्रह्म स्थान के समीप एक पीसीसी सड़क के नीचे से लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है. इसके कारण सड़क के धंसने का खतरा बढ़ गया है. सड़क के किनारों और नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण सड़क हवा में लटकी हुई प्रतीत हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

बरसात के पानी से हुआ कटाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और तेज जल बहाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है. इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों लोग

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तथा स्थानीय लोग आवागमन करते हैं. यदि समय रहते कटाव नहीं रोका गया तो सड़क का हिस्सा कभी भी धंस सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब स्थल का निरीक्षण कर कटाव रोकने, मिट्टी भराई कराने तथा सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि किसी अप्रिय घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए.

बरसात में और गंभीर हो सकती है स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क को सुरक्षित बनाने की अपील की है.

Also Read : विधानसभा में गूंजा बड़हरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने की निर्माण की मांग



विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन