नवनिर्मित सड़क किनारे गिरे बिजली के पोल, कृषि फीडर की आपूर्ति ठप, किसानों की बढ़ी परेशानी

Author Anand Mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
नई मिट्टी पर गाड़े गये बिजली के पोल गिरे, कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति ठप

सड़क किनारे गिरा हुआ बिजली का पोल

Siwan News : सीवान के नवलपुर नहर मार्ग पर नई मिट्टी पर लगे बिजली के पोल लगातार बारिश से धंसने के कारण गिर गए हैं. इससे कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र स्थित नवनिर्मित नवलपुर नहर मार्ग के पश्चिमी किनारे नई मिट्टी पर लगाए गए बिजली के पोल गिर जाने से कृषि कार्य के लिए होने वाली विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. लगातार बारिश के कारण मिट्टी धंसने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

नई मिट्टी पर लगाए गए थे पोल

जानकारी के अनुसार, छोटी नहर पर सड़क निर्माण के दौरान हाल ही में भरी गई मिट्टी पर ही बिजली के पोल स्थापित कर दिए गए थे. मिट्टी पूरी तरह मजबूत नहीं होने के कारण दो पोल सड़क के पश्चिमी किनारे पानी में गिर गए, जबकि एक अन्य पोल पूरी तरह पश्चिम दिशा की ओर झुक गया है. उसके भी कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है.

कृषि फीडर की बिजली ठप, सिंचाई प्रभावित

बिजली के पोल गिरने से कृषि फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. इससे किसानों को सिंचाई कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लगातार बारिश होती रही तो ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली के पोल भी धराशायी हो सकते हैं.

ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

समाजसेवी राजकिशोर राम सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि झुके हुए पोल को समय रहते नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेती-किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है.

बिजली कंपनी से जल्द कार्रवाई की मांग

नवलपुर दलित बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली कंपनी से क्षतिग्रस्त पोलों को सुरक्षित स्थान पर दोबारा स्थापित करने और कृषि फीडर की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Also Read : डीएम ने किया सारण पुस्तकालय का निरीक्षण, बेहतर संचालन और वित्तीय मजबूती के दिए निर्देश



विज्ञापन
Anand Mishra

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन