Yeh Awarapan: क्या अरिजीत सिंह ने बदला रिटायरमेंट का फैसला? मैनेजर ने अफवाहों पर दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
अरिजीत सिंह, फोटो - ए आई जेनरेटेड

अरिजीत सिंह, फोटो - ए आई जेनरेटेड

फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक ये आवारापन रिलीज होते ही अरिजीत सिंह के कमबैक की खबरें तेज हो गईं. हालांकि, उनके मैनेजर ने बयान जारी कर इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया.

विज्ञापन

फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह की वापसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं. कई लोगों को लगा कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का फैसला बदल दिया है. गाना रिलीज होने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करने लगे और इसे अरिजीत सिंह का कमबैक बताने लगे. हालांकि, अब इन सभी चर्चाओं पर उनके मैनेजर ने बयान देकर पूरी बात साफ कर दी है.

View on Instagram

Arijit Singh Manager: कमबैक की खबरों पर बताई पूरी सच्चाई

अरिजीत सिंह के मैनेजर ने साफ कहा कि सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं की है. उन्होंने बताया कि 'ये आवारापन' उन गानों में शामिल है, जिन्हें अरिजीत ने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट से पहले रिकॉर्ड किया था. उन्होंने पहले से साइन किए गए सभी प्रोजेक्ट पूरे करने का वादा किया था और उसी कमिटमेंट के तहत यह गाना रिलीज हुआ है. मैनेजर ने बताया कि अरिजीत सिंह किसी नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं.

Arijit Singh Retirement: क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला?

इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने बताया था कि वह अब नए प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे. उन्होंने कहा था कि अब वह अपना ज्यादा समय संगीत सीखने, नई चीजें एक्सप्लोर करने और अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर देना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि जिन गानों और फिल्मों के लिए वह पहले ही साइन कर चुके थे, उन्हें जरूर पूरा करेंगे. इसी वजह से इस साल उनके कुछ गाने रिलीज हो रहे हैं, लेकिन इसे उनकी वापसी नहीं माना जाना चाहिए.

View on Instagram

Yeh Awarapan Song: अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिल

'ये आवारापन' को म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने कंपोज किया है, जबकि इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं. यह गाना इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है. जो 'आवारापन 2' में एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे. गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस अरिजीत सिंह की आवाज, गाने के बोल और म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, उनके मैनेजर ने कमबैक की खबरों को अफवाह बताया है.

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह का कमबैक, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में गाया ये रोमांटिक सॉन्ग


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola