12 गौवंशीय पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2026 9:21 PM

विज्ञापन

12 गौवंशीय पशुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

रायडीह. रायडीह प्रखंड के सुरसांग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन में लदे 12 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इस दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे. थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरसांग थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव मार्ग से गोवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह क्षेत्र में गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान दरीगढ़ा गांव के समीप एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखायी दिया. पुलिस को देखते वाहन में सवार तीन लोग पिकअप छोड़ कर भागने लगे. पुलिस ने तत्काल उनका पीछा किया, जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य अंधेरे और जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गये. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अताउल खान (पिता- खलील खान, ग्राम साईं टांगरटोली, थाना लोदाम, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 गोवंशीय पशुओं लदे पाये गये. पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और थाना ले आयी है. इस मामले में सुरसांग थाना कांड संख्या 08/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं बरामद सभी गौवंशीय पशुओं को जिम्मेनामा पर स्थानीय ग्रामीणों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola