नेताजी के क्षेत्र में कीचड़ में फंसी गाड़ी, लुचुतपाठ गांव की जर्जर सड़क बनी परेशानी का कारण

Updated:
विज्ञापन

22 गुम 7 में गाड़ी को धक्का देकर सड़क पार कराते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के लुचुतपाठ गांव में जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़ में फंसी गाड़ी, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग।

विज्ञापन

डुमरी: नेताजी के विधानसभा क्षेत्र लुचुतपाट गांव में कीचड़ में गाड़ी फंस गयी. एक दर्जन लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को गांव तक पहुंचाया. गुमला के आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मझगांव पंचायत स्थित आदिम जनजाति (पीवीटीजी) बहुल लुचुतपाठ गांव आज भी बेहतर सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है. गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा है.

विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्ता होने से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन और अन्य आवश्यक कार्यों के लिये प्रखंड मुख्यालय तथा नजदीकी बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. लगातार बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना भी जोखिम भरा हो जाता है. आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहन समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते. जिससे मरीजों और जरूरतमंदों की परेशानी बढ़ जाती है.

कई बार बारिश के दौरान गांव का मुख्य सड़क से संपर्क पूरी तरह कट जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग कई बार स्थानीय प्रशासन और विधायक के समक्ष रखी गयी. लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola